ENGLISH

आकांक्षा दुबे सुसाइड केसः कोर्ट ने आरोपी समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Samar Singh, Akanksha Dubey Suicide

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस ने समर सिंह को विशेष कोर्ट के सामने पेश किया। स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कृति सिंह ने आरोपी समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आकांक्षा दूबे प्रकरण में मुख्य आरोपी समर सिंह के अधिवक्ता, आशीष सिंह एवं अनूप सिंह ने मीडिया को बताया कि हम सोमवार को सक्षम न्यायालय में एक बार फिर से जमानत के लिए प्रयास करेंगे। वहीं अधिवक्ता द्वय ने आकांक्षा दूबे की माँ, मधु दूबे द्वारा समर सिंह पर हत्या के आरोप लगाने पर कहा कि आरोप कुछ भी लगाया जा सकता है लेकिन क्या सही या क्या गलत है यह न्यायालय तय करेगा।

इससे पहले सोर्सेज मिली जानाकरी के अनुसार आरोपी समर सिंह ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि 25 मार्च की शाम को आकांक्षा दुबे ने उसे आखिरी कॉल किया था। शोर ज्यादा होने के कारण उसने पांच-छह सेकेंड के बाद फोन काट दिया था। वैसे भी दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे तो ज्यादा बात नहीं हो रही थी। सिर्फ काम के सिलसिले में बात होती थी।

समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा और उसके करीब होने की खबर अफवाह है। कैमरे के सामने हो साथ अच्छे लगते थे। लेकिन रियल लाइफ में ऐसा कुछ भी नहीं था। समर सिंह ने दो लड़कों का भी जिक्र किया। कहा कि आकांक्षा दुबे बनारस और मुंबई के दो लड़कों से ज्यादा बात करती थी। उनके क्लोज थी। तीनों की रोजाना बात होती थी। समर ने दावा किया कि अगर पुलिस आकांक्षा का फोन खंगाले और कॉल डिटेल निकलवाए तो काफी कुछ पता लग जाएगा।

समर सिंह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में रह रहा था। वहीं से पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। पुलिस कस्टडी में समर सिंह ने पानी पीकर गुजारा किया क्योंकि जब खाने के लिए पूछा गया तो उसने मना कर दिया। बनारस पहुंचने तक समर सिंह लगातार यही बड़बड़ाता रहा कि उसे बलि का बकरा बनाया गया। उसने पुलिस को बताया कि रुपये लेनदेन का जो काम होता है वो संजय सिंह देखता है। साथ ही वो प्रमोशन का का भी देखता है। ऑफिस मुंबई और लखनऊ में है। इसलिए वह दोनों ही शहर नहीं गया क्योंकि उसे पता था कि पुलिस छापेमारी के दौरान वहीं जाएगी।

दरअसल, 26 मार्च की दोपहर आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया था। घरवालों ने समर सिंह पर जान से मारने की धमकी देने और उधारी न चुकाने का आरोप लगाया था। पुलिस को समर ने ये भी बताया कि उसने 27 मार्च को फोन बंद कर दिया था और इमरजेंसी में व्हाट्सएप कॉल पर ही बात करता था।

Recommended For You

About the Author: Ashish Sinha

-Ashish Kumar Sinha -Editor Legally Speaking -Ram Nath Goenka awardee - 14 Years of Experience in Media - Covering Courts Since 2008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *