ENGLISH

किरेण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया गया, अर्जुन राम मेघवाल बने नए कानून मंत्री

मोदी कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।

किरेण रिजिजू को कानून मंत्री की जगह अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है।अर्जुन राम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसी के साथ वे संसदीय कार्य मंत्री और संस्कृति मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी गुरुवार को जारी की गई एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का दोबारा आबंटन किया है। इसके मुताबिक, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।

दरसअल अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से सांसद है। इस साल के आखिर में राजस्‍थान में विधान सभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले बीजेपी ने मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्‍मेदारी देकर बड़ा संदेश दिया है। अर्जुन मेघवाल बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वे केंद्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री का पोर्टफोलियो संभाल चुके हैं।

Recommended For You

About the Author: Meera Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *