ENGLISH

कौशल विकास निगम घोटाला: चंद्रबाबू नायडू को झटका,एफआईआर रद्द करने की याचिका आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की ख़ारिज

Fibernet case SUPREME COURT, Chandrababu Naidu

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को शुक्रवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने कौशल विकास निगम घोटाले petitionके संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी हैं।
अब आंध्र प्रदेश सीआईडी ​​विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत में आगे की पूछताछ के लिए नायडू की हिरासत की मांग करेगी।

विशेष लोक अभियोजक वाईएन विवेकानंद ने मीडिया से कहा, ”निरस्त करने की याचिका खारिज कर दी गई है। हम पुलिस हिरासत की मांग कर रहे हैं।इस बीच कौशल विकास निगम घोटाले में एसीबी कोर्ट ने पूर्व सीएम की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ाकर 24 सितंबर तक कर दी है।

इससे पहले 9 सितंबर को चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से कथित तौर पर धन का दुरुपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य के खजाने को 300 करोड़ रुपये से अधिक का कथित नुकसान हुआ था। वह फिलहाल राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Recommended For You

About the Author: Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *