ENGLISH

अधिवक्ता के वी अरविंद ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

K'taka HC

अधिवक्ता के वी अरविंद ने बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली है। उन्हें राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने शपथ दिलाई।
इससे उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 52 हो गयी है। कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 62 है।

वर्तमान में कोर्ट 2 में मामलों को देखने वाले वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र को आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित कर दिया गया है। वे 27 अक्टूबर को रिलीव हो जायेंगे।

जब न्यायमूर्ति नरेंद्र का स्थानांतरण प्रभावी होगा, तो उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या फिर से घटकर 51 हो जाएगी। कोलार जिले के डोड्डाकुरुबारहल्ली के रहने वाले अरविंद ने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से डिग्री हासिल की है।

उन्होंने 2004 से 2012 तक आयकर विभाग के लिए वकील के रूप में काम किया। उन्होंने सीमा शुल्क और जीएसटी मामलों के लिए वरिष्ठ वकील के रूप में उच्च न्यायालय में भी प्रतिनिधित्व किया है।

Recommended For You

About the Author: Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *