ENGLISH

दुष्कर्म के दोषी शमीम को अदालत ने दी कड़ी सजा, सजा सुन दोषी कोर्ट में रोने लगा

दुष्कर्म के दोषी शमीम को अदालत ने दी कड़ी सजा

मंगलवार को कौशांबी अदालत ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल के कैद की सजा सुनाई। जैसे ही दोषी ने सजा सुनी वो कोर्ट में रोने लगा।

दरसअल घटना जनवरी 2016 को उस समय हुई थी, जब किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी।सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 साल की बेटी को गांव के पड़ोसी युवक शमीम अहमद ने अगवा कर लिया साथ ही आरोपी शमीम ने उनकी बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाना पुलिस ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद किया। पीड़ित किशोरी के बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी शमीम अहमद में खिलाफ आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया। आरोप पत्र में पुलिस ने आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। शमीम अहमद को कोर्ट ने 7 साल और 20 हजार के जुर्माना लगाया।अदालत का फैसला सुन कर दोषी रो पड़ा।

Recommended For You

About the Author: Meera Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *