ENGLISH

इंडिया गठबंधन के खिलाफ अधिवक्ता ने लिखा भारत के मुख्य चुनाव आयोग पत्र

मुंबई हाई कोर्ट के अधिवक्ता एडवोकेट अखिलेश चौबे ने देश के मुख्य चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इंडिया गठबंधन के सभी राजनैतिक दलों की शिकायत की है।इस शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि अपने राजनैतिक फायदे के लिए “इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव अलायन्स” यानी इंडिया नामक गठबंधन बनाया।

इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि ये सभी घटक दल यूपीए के है और इंडिया नाम का इन सभी दलों ने गलत इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं पत्र में आरोप लगाया गया गया है की अपने राजनैतिक लाभ के लिए हमारे देश का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।

एडवोकेट अखिलेश चौबे ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से मांग की है कि इंडिया गठबंधन का नाम गलत और असंवैधानिक तरीके से रखने के खिलाफ इस गठबंधन से जुड़े राजनैतिक दलों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।।

Recommended For You

About the Author: Neha Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *