ENGLISH

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का “हमसाया” पप्पलप्रीत सिंह पंजाब के होशियार पुर से गिरफ्तार

Amritpal

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ यानी मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब  पुलिस और पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के ज्वाइंट ऑपरेशन ने पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का बेहद करीबी है। ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं।

दरसअल जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पप्पलप्रीत सिंह भी तब उसी के साथ मौजूद था।

इसके बाद से पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अमृतपाल के अलग अलग जगहों से सीसीटीवी भी सामने आ रहे हैं , लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंचती, अमृतपाल अपना ठिकाना बदल लेता है। भगोड़े अमृतपाल के साथ इस दौरान उसका सहयोगी पप्पलप्रीत भी साये की तरह साथ आ रहा था। लेकिन अब पुलिस ने पप्पलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया उम्मीद यह जताई जा रही है कि इसकी गिरफ्तारी के बाद अब जड़ ही अमृतपाल भी गिरफ्तार हो सकता है।

Recommended For You

About the Author: Ashish Sinha

-Ashish Kumar Sinha -Editor Legally Speaking -Ram Nath Goenka awardee - 14 Years of Experience in Media - Covering Courts Since 2008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *