ENGLISH

गुवाहाटी हाईकोर्ट की प्लेटिनियम जुबली पर बोले रिजिजू ‘भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है और स्वतंत्र रहेगी’

Gauhati High Court

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनी रहे। कानून मंत्री गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी मुद्दों पर न्यायपालिका को पूरा समर्थन देगी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि देश में कानून का राज कायम रहे। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट परियोजना के लिए केंद्र ने इस साल बजट में 7000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। साथ ही कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि ई-कोर्ट परियोजना का यह चरण भारतीय न्यायपालिका को बदल देगा। हमारा उद्देश्य न्यायपालिका को डिजिटल बनाना है और यह सुनिश्चित करना है कि यह भविष्य में कागज रहित हो।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जब देश इस तरह के लंबित मामलों का सामना कर रहा है, तो हमारे पास प्रौद्योगिकी का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की प्लेटिनम जयंती एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि यह देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के साथ मेल खाता है। हमें इस संस्था और इसकी गौरवशाली विरासत और इतिहास पर बहुत गर्व है।

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय समय की कसौटी पर खरा उतरा है और सभी के लिए न्याय और समानता को कायम रखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस उच्च न्यायालय ने वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया है क्योंकि इसे अधिनियमित कानूनों के साथ-साथ आदिवासियों के प्रथागत और पारंपरिक कानूनों को बनाए रखना है। इसे संतुलन की रेखा बनाए रखनी है।

Recommended For You

About the Author: Legally Speaking Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *