ENGLISH

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे संदिग्ध मौत मामलाः कोर्ट में आएगा विवेचक, बताएगा होटल के रूम से क्या मिला!

Akanksha Dubey

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे संदिग्ध मौत मामले में आकांक्षा की मा मधु दुबे ने अपने अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के जरिये कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर विवेचना के पर्यवेक्षण करने व केस डायरी को विवेचक सहित तलब करने का प्रार्थना पत्र दिया है। आकांक्षा की मां के अर्जी पर इस मामले क विवेचना करने वाला अधिकारी कोर्ट में हाजिर होगा और बताएगा कि जांच कहां तक पहुंची है। जांच अधिकारी कोर्ट को यह भी बताएगा कि होटल के कमरे में क्या-क्या मिला। अब तक पुलिस की जांच कहां तक पहुंची। कोर्ट ने जांच अधिकारी को समस्त दस्तावेजों के साथ 10 अप्रैल को कोर्ट रूम में हाजिर होने का हुक्म दिया है।

उधर, पीड़ित परिवार के आरोपों के बीच अब पुलिस ने मामले में नामजद भोजपुरी गायक समर सिंह पर शिकंजा कसने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पीड़ित परिवार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से केस की सीबीआई जांच की गुहार लगाने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय के मुताबिक आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नामजद समर उर्फ समरजीत सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। आरोपी के बारे में जानकारी, केस और पासपोर्ट का विवरण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज दिया गया है। सभी एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है, ताकि समर सिंह देश छोड़कर फरार न हो सके। सारनाथ पुलिस आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के कई जनपदों और बिहार, झारखंड व मुंबई में दबिश दे चुकी है। लेकिन, आरोपी पकड़ से बाहर हैं।

भोजपुरी एकट्रेस आकांक्षा दुबे के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस के मुताबिक आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल एक दंपती के ने रिजर्व कराई गई थी। आकांक्षा दुबे ने पार्टी में शराब पी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है। अधिवक्ता के मुताबिक अब पुलिस को बताना चाहिए कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या था?

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

Recommended For You

About the Author: Ashish Sinha

-Ashish Kumar Sinha -Editor Legally Speaking -Ram Nath Goenka awardee - 14 Years of Experience in Media - Covering Courts Since 2008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *