ENGLISH

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 2 महीने में दूसरी बार जेल से बाहर आये राम रहीम

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 2 महीने में दूसरी बार जेल से बाहर आये राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद शनिवार को हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है । रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरमीत राम रहीम दोपहर बाद जेल से बाहर आया।
वही एक अन्य अधिकारी के मुताबिक पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जायगा ।
गुरमीत राम रहीम को महज 40 दिनों के बाद दूसरी बार पैरोल दी गई है, डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपने दो शिष्यों के साथ बलात्कार के लिए 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को कहा था, “राम रहीम को पैरोल 40 दिनों के लिए और नियमों के अनुसार ही दी गई है”।
पिछले साल 14 अक्टूबर को जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद राम रहीम अपने बरनावा आश्रम चला गया था। उस पैरोल की अवधि 25 नवंबर को समाप्त हो गई थी। और इस पैरोल अवधि के दौरान, 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख ने बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन “सत्संग” सत्र आयोजित किए।
हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा था कि सिंह ने 40 दिनों के पैरोल के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।
दरअसल संभावना है की राम रहीम आने वाले 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते है।
अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो सप्ताह पहले 7 फरवरी, 2022 से तीन सप्ताह की छुट्टी भी दी गई थी।
डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। और 8 अक्टूबर, 2021 को राम रहीम और चार अन्य को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

Recommended For You

About the Author: Aksha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *